18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः किसानों ने आलू, सब्जियां और दूध पर भी मांगा एमएसपी, पढ़िए पूरी खबर

दिल्ली, 13 दिसंबर(बु.)। कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। जिसके चलते किसान अपनी मांग को पूरा करने के लिए लगातार आंदोलन कर रहे है। वहीं नए कृषि सुधार कानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे किसानों ने अब आलू, अन्य सब्जियों और दूध के लिए भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग रख दी है।उत्तर प्रदेश के किसान नेता डूंगर सिंह ने कहा, ‘हम अपने सभी उत्पादों के लिए एमएसपी चाहते हैं जिनमें आलू, गन्ना, अनाज, सब्जियां और दूध शामिल हैं। अब हम यह गारंटी लिखित रूप में नहीं, बल्कि एसएसपी के लिए कानून के रूप में चाहते हैं।’ वहीं, आल इंडिया किसान संघर्ष कोआर्डिनेशन कमेटी के नेता सरदार वीएम सिंह ने कहा, ‘हम एमएसपी पर आश्वासन चाहते हैं। हम इसके तहत अपने उत्पादों की खरीद की गारंटी चाहते हैं। अगर आप एमएसपी गारंटी विधेयक लाएंगे तो किसान लाभान्वित होंगे।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles