18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

हल्की बारिश होने से राजधानी दिल्ली में बढ़ी ठंड, ठंड ने तोड़ा 8 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली, 13 दिसंबर(बु.)। पिछले कुछ दिनों की हल्क गर्मी के बाद शनिवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला। कई इलाकों में हल्की बारिश के बाद लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। वहीं 12 दिसंबर को दिन पिछले आठ सालों का सबसे ठंड दिन दर्ज किया गया। क्योंकि अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। हालांकि न्यूनतम तापमान में भी 3.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इस वह से न्यूनतम तापमान पिछले पांच साल में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। इससे पहले 11 दिसंबर 2015 को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वर्ष 2017 में पांच व 12 दिसंबर को भी न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। इसके मुकाबले शनिवार को न्यूनतम तामपान थोड़ा अधिक रहा। इसी तरह एक से 12 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री से कम पिछले आठ साल में कभी नहीं रहा। इससे पहले वर्ष 2012 में 12 दिसंबर को ही अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद वर्ष 2015 में 12 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसकी तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान थोड़ा कम रहा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles