20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

सीतापुरः घने कोहरे के कारण अचानक खाई में पलटी इंस्पेक्टर की जीप

सीतापुर, 9 दिसंबर(बु.)। उत्‍तर प्रदेश के सीतापुर में मंगलवार रात जोनल चेकिंग पर निकली पुलिस टीम की श्यामनाथ में गोला मार्ग पर जीप पलट गई। जीप पर इंस्पेक्टर मोहन लाल व उनके हमराही दो सिपाही और चालक सवार थे। हादसे में सभी बाल-बाल बचे। रेलवे क्रॉसिंग पर पलटी जीप का कारण रात में घना कोहरा होना बताया जा रहा है। मामला रामकोट थाना क्षेत्र का है। दरअसल, मंगलवार रात जीप सवार इंस्पेक्टर मोहनलाल एडिशनल चेकिंग पर निकले हुए थे। साथ में दो सिपाही और चालक सवार थे। जीप गोला मार्ग से सीतापुर की ओर वापस लौट रहे थी। तभी रेलवे क्रॉसिंग से पहले घने कोहने के कारण जीप से काबू छूट गया। इसपर जीप रोड से करीब 15 मीटर दूर खाई में जाकर पलट गई। गनीमत रही इंस्पेक्टर मोहन लाल समेत सभी सुरक्षित बच गए। प्रतिसार निरीक्षक चंद्र प्रकाश मिश्र ने बताया कि इस हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है। जीप सुरक्षित निकालने के लिए क्रेन को मौके पर भेजा गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles