20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

हरियाणाः टिकरी बॉर्डर पर 9 दिसंबर को किसानों के बीच पहुंचेंगे महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला

हरियाणा, 8 दिसंबर(बु.)। इनेलो के प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला ने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक ली और उन्हें 8 दिसंबर को किसानों के समर्थन में भारत बंद को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सभी को निर्देशित किया गया कि पार्टी की ओर से आग्रहपूर्वक बाजार व प्रतिष्ठान बंद करवाते हुए किसानों का सहयोग किया जाएगा। बैठक के दौरान इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भारत बंद में किसानों को पूर्ण समर्थन देने के साथ-साथ आगामी 9 दिसंबर को वे भावदीन टोल नाके से सुबह 9 बजे काफी संख्या में इनेलो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ टिकरी बॉर्डर के लिए रवाना होंगे और वहां पर किसानों से मिलेंगे और उन्हें पार्टी की ओर से पूरा समर्थन देंगे। इनेलो प्रधान महासचिव ने इस दौरान कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हठधर्मिता पर है और उसे ये हठ छोडक़र किसानों व देश के हित में बनाए गए तीनों कृषि कानूनों को अविलंब वापस लेना चाहिए। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी का पहले दिन से ही किसानों के पक्ष में स्टैंड था कि भाजपा सरकार की ओर से बनाए गए तीनों कृषि कानून पूरी तरह से किसान और कृषि के खिलाफ हैं और सरकार को इन्हें तुरंत वापिस लेना चाहिए। इनेलो नेता ने कहा कि इनेलो पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस आंदोलन को मजबूत करने और केंद्र की सरकार द्वारा थोपे गए तीनों काले कानूनों को खत्म करने के लिए कंधे से कंधा मिला कर इस लड़ाई को लड़ेगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles