20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

हरियाणाः जनपद रेवाड़ी में नहीं दिखा भारत बंद का असर, प्रतिदिन की तरह सामान्य रही स्थिति

हरियाणा, 8 दिसंबर(बु.)। कृषि बिलों के विरोध में किए गए भारत बंद का असर जनपद रेवाड़ी में दिखाई नहीं दिया। शहर के सभी बाजार आम दिनों की तरह खुले रहे। सड़कों पर लोगों का आवागमन भी सामान्य रहा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। कुछ लंबे रूटों पर हरियाणा रोडवेज की बसों का आवागमन बंद रहा, जिस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सब्जी मंडी भी खुली रही। किसान संगठनों की ओर से मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था। स्थानीय स्तर पर किसान संगठन भारत बंद को लेकर कई दिनों से सक्रिय थे, परंतु बंद का यहां कोई असर नजर नहीं आया। शहर के प्रमुख मोती चौक, गोकल बाजार, सर्राफा बाजार, केवल बाजार, रेलवे रोड सहित अन्य बाजार खुले रहे। अनाज मंडी व्यापार संगठनों की ओर से बंद का समर्थन किया गया था। मंडी में प्रतिष्ठान खुले रहे, परंतु व्यापारियों ने काम नहीं किया। जिला बार एसोसिएशन की ओर से बंद का समर्थन करते हुए वर्क सस्पेंड रखा गया, जिस कारण अदालत में कामकाज प्रभावित रहा। हालांकि बावल कस्बे में बंद का कुछ असर नजर आया तथा यहां बाजार बंद रहे।भारत बंद को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। जिलाधीश यशेंद्र सिंह की ओर से जिला में धारा-144 लागू गई है। दिल्ली-जयपुर हाईवे व जिला सचिवालय में भी पुलिस बल की तैनाती रही।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles