20 C
Muzaffarnagar
Saturday, November 7, 2026

मुरादाबादः भाई ने रुपये का लालच देकर कराया धर्म परिवर्तन

मुरादाबाद, 6 दिसंबर (बु.)। देश के टॉप टेन थानों की सूची शामिल होने के 24 घंटे बाद ही मुरादाबाद जिले के कांठ थाने में लव जिहाद का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मंडल और जिले का पहला मुकदमा है जो उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2020 के तहत दर्ज किया गया है। कांठ थाना प्रभारी अजय कुमार गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया था। रविवार को सीजेएम कोर्ट में पेशी के बाद आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। युवती की मां का आरोप है कि युवक और उसके भाई ने बेटी को रुपये का लालच देकर पहले धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद देहरादून से कांठ बुर्के में लाकर कोर्ट में शादी रचाने के लिए पहुंच गए। शनिवार को  कांठ तहसील स्थित उप-रजिस्ट्रार कार्यालय में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने रजिस्टर्ड शादी को रोकने के साथ युवती को पुलिस की सुरक्षा में सौंप दिया था,वहीं मौके पर मौजूद युवक हंगामा देखकर भाग निकला था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles