मुजफ्परनगर, 6 दिसंबर (बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी सतपाल अंतिल का फतेहपुर में ट्रांसफर हो गया। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने फतेहपुर का कार्यभार संभाल लिया। वहीं उनके ट्रांसफर होने के बाद जनपद के अर्पित विजय वर्गीय नए एसपी सिटी बने। उन्होने रविवार को जनपद के नए एसपी सिटी के रूप में कार्यभार संभाल लिया और अपने कार्यकाल में बेहतर काम करने का जनपद वासियों को भरोसा दिलाया।




