22.3 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

दिल्लीः राजधानी दिल्ली कूच के लिए अड़े किसानों ने रोड जाम कर जमकर किया हंगामा

दिल्ली, 06 दिसम्बर (बु.)। कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन 10वें दिन भी लगातार जारी रहा जिसके चलते पलवल में NH-19 अटोहा मोड़ पर दिल्ली कूच के लिए अड़े किसानों ने हंगामा किया। राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। इसकी वजह से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। वहींकृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली से लगती सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन रविवार को भी 10वें दिन जारी है। इस बीच बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शनिवार को किसान संगठनों और केंद्र के बीच बातचीत का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। किसानों के प्रदर्शन की वजह से दिल्ली-एनसीआर की सीमाओं में लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को किसानों ने दिल्ली-नोएडा बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया। इससे दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर अक्षरधाम के पास भीषण जाम लग गया। कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के कारण उद्योग जगत को रोजाना करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। कई बड़ी कंपनियों के ट्राले तो जाम में फंसे हुए हैं। दिल्ली से आने वाले कर्मचारी भी कंपनियों में नहीं पहुंच रहे हैं। इसका असर उत्पादन पर पड़ रहा है। आइएमटी इंडस्टि्रयल एसोसिएशन के अनुसार आंदोलन के कारण उद्योग जगह को रोजाना करीब सौ करोड़ रुपये का नुकसान पहुंच रहा है। मानेसर और गुरुग्राम के उद्योगों का दूसरे औद्योगिक क्षेत्रों से व्यापार बंद हो गया है। कई कंपनियों का तैयार माल जाम में फंसा हुआ है। अधिकतर कंपनियों द्वारा माल तैयार करने के बाद भी नहीं भेजा जा रहा कहीं रास्ते में स्थिति खराब हो जाए और तैयार माल को नुकसान हो जाए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles