हरियाणा, 05 दिसम्बर (बु.) । एक तरफ पुलिस अपराधों पर लगाम कसने के लाख प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी ओर बदमाश वारदातों को अंजाम देने से बाज नही आ रहे है। बदमाशों को पुलिस का भी कोई खौफ नही है। आए द्बन बदमाश लूट, हत्या और अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा से सामने आया है। जहां शहर की कबीर बस्ती के पास स्थित एक शराब ठेके के सेल्समैन के साथ बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को देकर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरारा हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश मूल के 21 वर्षीय अनुराग पुत्र श्रीप्रकाश के तौर पर हुई है। कबीर बस्ती में यह शराब ठेका सिविल अस्पताल के पीछे बिल्कुल चौक पर स्थित है। अनुराग यहां पर कुछ समय से सेल्समैन था। पुलिस के मुताबिक बदमाशों की संख्या चार थी। उन्होंने कुछ दूरी पर बाइक खड़ी की हुई थी। वारदात को अंजाम देकर साफ बच निकले। दरअसल शहर में कुछ दिनों से शांति बनी हुई थी। पुलिस ने भी गश्त व सुरक्षा बढ़ा रखी थी। मगर इन दिनों पुलिस किसान आंदोलन में व्यस्त है, ऐसे में बदमाश फिर सक्रिय हो गए। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशाें तक पहुुंचने का प्रयास किया जा रहा है।



