22.3 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

दिल्ली: पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्रियों की बैठक समाप्त, पढ़िए पूरी खबर 

दिल्ली, 05  दिसम्बर। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली-यूपी-हरियाणा पर चल रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन 9वें दिन भी जारी रहा। इस बीच शनिवार को दोपहर 2 बजे होने वाली किसानों और केंद्रीय मंत्रियों की बैठक से पहले पीएम मोदी के साथ हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य नेता भी शामिल हुए। इस दौरान किसानों के आंदोलन से उपजे हालात पर विस्तार से चर्चा हुई। मिली जानकारी के अनुसार इस अहम बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। इसके साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी बैठक में शिरकत की | इस बीच बैठक से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अहम बयान दिया है कि दोपहर 2 बजे किसानों के साथ एक बैठक निर्धारित है।  उन्होंने उम्मीद जताई है कि किसान सकारात्मक सोचेंगे और अपना आंदोलन समाप्त करेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles