दिल्ली, 05 दिसम्बर (बु.) । कृषि कानून का लेकर किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। जिसके चलते दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-14ए स्थित चिल्ला बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली से नोएडा की तरफ आने वाला रास्ता बंद कर किया है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए पुलिस बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया। फिर दिल्ली से आने वाली सड़क पर धरने पर बैठ गए। बीच सड़क किसानों को बैठता देख दिल्ली पुलिस ने नोएडा आने वाले रास्ते को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। दरअसल, केंद्र सरकार से वार्ता विफल होने के बाद भारतीय किसान यूनियन (भानु) के सदस्यों ने शुक्रवार रात भी बैरिकेड तोड़ दिल्ली कूच करने की प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करते हुए रोक लिया था। इसके बाद से पुलिस चिल्ला बॉर्डर सहित दिल्ली से सटे दूसरे बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा गई थी। दिल्ली जाने वालों की चेकिंग की जा रही थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे ही किसानों ने पहले केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब 10 बजे फिर शोर शराबा करते हुए किसान नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर लगे बैरिकेड को ट्रैक्टर ट्रॉली से तोड़ने का प्रयास किया। देखते हुए देखते किसान दिल्ली से आने वाली दूसरी तरफ की सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस को किसानों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा है। हालांकि किसान अभी भी धरने पर बैठे हैं।



