22.3 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

दिल्ली: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए रहत भरी खबर, कालका शताब्दी समेत पटरी पर उत्तरी कई ट्रेने 

दिल्ली, 04 दिसंबर (बु.)। ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। दरअसल हरियाणा और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए शुक्रवार से कालका शताब्दी  पटरी पर लौट आई है। आपको बता दे की कोरोना संक्रमण की वजह से अभी ट्रेनों का नियमित परिचालन शुरू नहीं हुआ है, इसलिए यह भी विशेष ट्रेन के तौर पर चलेगी। हालांकि, इसका ठहराव व टाइम टेबल नियमित ट्रेन की तरह ही होगा। इस ट्रेन के चलने से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। कोरोना संकट के बीच किसानों के प्रदर्शन की वजह से पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इस स्थिति में इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ और ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों के किसानों के आंदोलन की वजह से डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस अगले दो दिनों तक निरस्त रहेगी, जबकि नांदेड़ एक्सप्रेस अभी अमृतसर की जगह नई दिल्ली तक चल रही है। वहीं, बांद्रा टर्मिनल-अमृतसर चंडीगढ़ तक चल रही है। जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस अंबाला से आगे नहीं जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles