22.3 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

दिल्ली: मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर

दिल्ली, 04 दिसंबर (बु.)। राजधानी दिल्ली में मेट्रो से यात्रा करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल मेट्रो में एंट्री के वक्‍त आपका कोरोना जांच हो सकता है। जी हां मेट्रो में प्रवेश करने से पहले आपका मेट्रो स्‍टेशन पर कोविड-19 का टेस्‍ट हो सकता है। यहीं नहीं यह व्‍यवस्‍था कहीं भी किसी भी मेट्रो पर आपको रैंडम तरीके से मिल सकती है। यह पहल कोरोना के मरीजों की पकड़ और संक्रमण को रोकने लिए चलाया जा रहा है। वहीं एडीएम दक्षिण जिला अरुण गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन ज्यादा से ज्यादा कोरोना टेस्टिंग कर संक्रमण की पहचान और रोकने का कार्य रहा है। इसी दौरान साकेत मेट्रो स्टेशन के बाहर कोविड जांच कैंप लगाया गया था। इस दौरान स्टेशन से मेट्रो में प्रवेश करने वाले और यात्रा कर बाहर निकलने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया। इसी कड़ी में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए साकेत मेट्रो के बाहर कोरोना जांच कैंप का आयोजन किया गया।इस दौरान साकेत मेट्रो स्टेशन से यात्रा करने से जा रहे सभी यात्रियों की कोरोना जांच की गई इसके बाद ही उन्हे यात्रा करने की अनुमति दी गई। दक्षिणी जिला प्रशासन की तरफ से लगाया गए कोविड कैंप में बृहस्पतिवार को कुल 300 से अधिक रैपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles