मुज़फ्फरनगर/भोपा, 03 दिसम्बर। क्षेत्र के गांव में मंदबुद्धि किशोरी को बदनीयती से गन्ने के खेत में खींचने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने गत दिवस थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गत 18 नवंबर को उसकी नाबालिग मंदबुद्धि बेटी गांव में आई बारात में डीजे देख रही थी। आरोप है कि गांव का ही मिथुन उसे गांव से बाहर ले गया तथा बुरी नीयत से गन्ने खेत में खींचने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर रास्ते से गुजर रहे लोगों ने गन्ने के खेत में पहुंचकर और आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मिथुन को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।



