मोरना, 03 दिसम्बर। क्षेत्राधिकारी भोपा ने ककरौली थाने का त्रिमासिक निरीक्षण किया जिसमें असलाह की देखभाल, रजिस्टरों का रख रखाव व उपनिरीक्षक की मीटिंग लंबित विवेचनाओं के बारे में जानकारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।
क्षेत्राधिकारी भोपा सोमेन्द्र नेगी ने गुरुवार को ककरौली थाने के निरीक्षण के दौरान थाने के असलाह को जाँचा परखा व तथा थाने के सभी रजिस्टरों के रख रखाव को देखा व थाने के महत्वपूर्ण विभाग सी सी टी एन एस कार्य की जाँच की तथा उपस्थित स्टाफ की मीटिंग कर उपनिरीक्षकों से लंबित विवेचनाओं के बारे में जानकारी की तथा पीड़ित के द्वारा दी गयी प्रार्थना पत्रों को देखकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुवे कहा कि पीड़ित के घर पर जाकर शिकायत की भली प्रकार जाँच कर तुरन्त कार्रवाई करें व पीड़ित के साथ सही व्यवहार करने सहित महिला व बाल अपराध जैसी घटनाओं में विशेष ध्यान दें ।इस दौरान थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी व इंस्पेक्टर वासिक सिद्दीकी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।



