फोटो नेट
नई दिल्ली, 03 दिसम्बर। खबर दिल्ली विज्ञान भवन से है जहाँ किसानों ने अपना विरोध दर्ज़ कराते हुए किसान भवन के अंदर मिले सरकारी भोजन को खाने से इनकार कर दिया। कृषि कानूनों पर सरकार और किसान नेताओं की चौथे दौर की बातचीत को 3 घंटे से ज्यादा का समय हो गया। इस मैराथन बैठक के दौरान लंच ब्रेक भी हुआ। इस दौरान किसान नेताओं ने सरकार की खातिरदारी मंजूर नहीं की और अपना खाना मंगाकर खाया।



