24.9 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

किसान आंदोलन इम्पेक्ट: यूपी के चार मंडलों में हाई अलर्ट

फ़ाइल फोटो-

लखनऊ, 03 नवम्बर। किसानों के आंदोलन को लेकर सरकार ने सहारनपुर, मेरठ समेत आगरा और अलीगढ़ मंडलों में हाई अलर्ट जारी किया है। गृह विभाग के विशेष सचिव की ओर से जारी निर्देश के तहत किसान आंदोलन को लेकर मेरठ, सहारनपुर, आगरा और अलीगढ़ मंडलों में धरना, प्रदर्शन और अन्य आंदोलनात्मक कार्यक्रम कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस, प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। कमिश्नर, डीएम, आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी को जारी संदेश में किसानों के आंदोलन को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने इसके लिए किसान संगठनों से संबंधित सूचनाएं भी मुख्यालय को तुरंत उपलब्ध कराए जाने के आदेश जारी किए है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles