24.9 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

विज्ञान भवन में मौजूद 40 किसान नेता, सड़कों पर किसानों को आदेश का इंतजार

फ़ाइल फ़ोटो

नई दिल्ली, 03 दिसम्बर। दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर किसान पिछले आठ दिनों से धरने पर बैठे हैं। सिंघु बॉर्डर पर हजारों किसान डेरा डाले हुए हैं, जबकि कई अन्य समूहों ने टिकरी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर पर आवागमन को रोक दिया है। किसान भवन में पहुँचे किसान आज चौथे चरण की मुलाक़ात को लेकर आज सरकार से बातचीत कर रहे है। जिसमे कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित रेल मंत्री पीयूष गोयल आदि मौजूद है। इस वार्ता में इस बार 40 किसानों का डेलिगेशन बैठा है जिसमे आज निर्णय आर-पार का होने की संभावना जताई जा रही है। 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles