कौशांबी, 02 दिसम्बर (बु.)। खबर यूपी से है जहां सड़क हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गईजबकि 2 लड़कियों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। दरअसल पूरा मामला जनपद कौशाम्बी का है जहाँ बालू से भरा ट्रक सड़क पर कड़ी कार के ऊपर पलट गया जिससे कार में सवार 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार २ लड़कियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है की गाड़ी में १० लोग सवार थे। कड़ाधाम कोतवाली इलाके के देवीगंज चौराहे पर खड़ी स्कार्पियो के ऊपर (गिट्टी का चूरा) बालू लदा डंपर पलट गया। इससे स्कार्पियो में सवार लोग दब गए। हादसे में स्कार्पियो के चालक समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरार दो लड़कियों ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। स्कार्पियाे में कुल 10 लोग सवार थे। मृतकों में तीन परिवार की छह महिलाएं व दो बच्चे हैं। वहीं ट्रक के नीचे दबने से स्कार्पियो सवारों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली। मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। तब तक सूचना पाकर संबंधित थाने की पुलिस भी पहुंच गई। क्रेन बुलवाकर स्कार्पियो के ऊपर से ट्रक हो हटाया गया। इसके बाद स्कार्पियाे सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। कार्पियो में फंसे लोगों को किसी प्रकार बाहर निकाला गया। इस दौरान आठ लोगों की मौत हो चुकी थी। उधर हादसे के दौरान खतरा देखकर स्कार्पियो में सवार दो लड़कियों ने कूदकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही देर में वहां कई थानों की फोर्स के साथ डीएम और एसपी के साथ अन्य अधिकारी भी पहुंचे गए।




