24.9 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

सर्राफा व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर, सोने की कीमत में आई गिरावट, पढ़िए पूरी खबर 

02 दिसम्बर (बु.)। सर्राफा बाजार में बुधवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव बुधवार सुबह 176 रुपये की गिरावट के साथ 48,391 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी बुधवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

सोने की तरह ही चांदी की वायदा कीमतों में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.88 फीसद या 559 रुपये की गिरावट के साथ 62,639 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत इस समय 0.68 फीसद या 434 रुपये की गिरावट के साथ 63,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती देखी गई। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles