19.7 C
Muzaffarnagar
Saturday, November 7, 2026

ऋषिकेश गंगा में डूबे अदित्यदेव का शव गंगा बैराज बिजनौर से मिला।

10 जुलाई, शनिवार को शिवपुरी, ऋषिकेश में डूबे श्री आदित्य देव पुत्र स्वर्गीय ज्ञान प्रकाश जांगिड़ निवासी 2047, संतोष विहार, गली नम्बर-1, सरकुलर रोड, मुजफ्फरनगर का शव आज बिजनौर के गंगा बैराज पर मिल गया। आदित्य देव के परिजन और पुलिस मौके पर है..गौरतलब है कि जिला परिषद बाजार में मैसर्स/केशव ड्रग्स के आदित्य देव तथा ब्रज फार्मा के स्वामी श्री दीपक शर्मा और राजीव शर्मा अपने अन्य दो मित्रों के साथ ऋषिकेश में नहाने गये थे। सगे भाइयों दीपक एवं राजीव शर्मा का शव उसी दिन ऋषिकेश गंगा किनारे से मिल गया था । लेकिन आदित्‍य के शव की तलाश पुलिस करती रही। दीपक और राजीव शर्मा का शव उसी दिन गंगा में मिल गया था। शव मिलने के बाद पोस्‍टमार्टम कराया गया था। जिसके बाद इनका अंतिम संस्‍कार कर दिया गया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles