19.7 C
Muzaffarnagar
Saturday, November 7, 2026

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित रही अभिनेत्री सुरेखा सिकरी का निधन

73 की उम्र में अभिनेत्री को मिला था पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड, रिश्तेदार रह चुके हैं नसीरुद्दीन शाह.

बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक अपना सिक्का चलाने वालीं दिग्गज एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी  का निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक 75 वर्ष की आयु में सुरेखा सीकरी  ने कार्डियक अरेस्‍ट के चलते आखिरी सांस ली. इस खबर के बाद से टीवी और बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है.  

याद दिला दें कि कई सालों तक बॉलीवुड में काम करने के बाद सुरेखा सीकरी ने जब टीवी का रुख किया तो वहां भी उन्होंने सभी को पीछे छोड़ दिया. उन्होंने मशहूर सीरियल बालिका वधू में दादी सा की भूमिका निभाई जिसे आज तक याद किया जाता है. वहीं उन्होंने तीन साल पहले आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म ‘बधाई हो’ में दादी का यादगार किरदार निभाया. बता दें कि उन्होंने नेशनल फ‍िल्‍म पुरस्‍कार भी जीता था.

सुरेखा सीकरी के निधन की जानकारी उनके मैनेजर ने दी है. मैनेजर ने मीडिया को जानकारी दी है कि दुख का विषय है कि सुरेखा जी नहीं रहीं. 75 साल की उम्र में आज सुबह उनका देहांत हो गया. दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह काफी परेशानी में थीं.

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles