नयी दिल्ली 07 अप्रैल (वार्ता) उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सभी नागरिकों से कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील की है। श्री नायडू ने बुधवार को यहाँ जारी एक संदेश में कहा कि कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ अपने प्रयासों को और तेज़ किया जाना चाहिए और सभी नागरिकों को अपने आचार, व्यवहार में हर संभव सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने ने कहा कि पौष्टिक आहार लिया जाना जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़े। सभी को स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए। श्री नायडू ने कहा, “टीकाकरण के लिए पात्र हर नागरिक से आग्रह करता हूं कि वे जल्दी से जल्दी वैक्सीन लगवाएं।” उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उल्लेख करते हुए कहा था कि अपनी सेहत पर कड़ी नज़र रखें, बाकी हर चीज़ उस पर निर्भर है।


