24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मोदी ने किया कोविड मानदंडों का सख्ती से पालन का आग्रह

नयी दिल्ली, 07 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से लड़ने के लिए लोगों से कोविड मानदंडों का सख्ती से पालन करने आग्रह किया है। श्री मोदी कहा कि मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने और अन्य मानदंडों सहित सभी संभावित सावधानियों का पालन करना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर श्री मोदी ने ट्विटर कर कहा, “विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हमें कोविड बीमारी को ध्यान में रखते हुए मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने और अन्य मानदंडों सहित सभी संभावित सावधानियों का पालन करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि समय पर प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने और फिट रहने के लिए सभी संभव कदम उठाएं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “भारत सरकार आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जनौषधि योजना सहित कई उपाय कर रही है ताकि लोगों तक उच्च गुणवत्ता और सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाया जा सके। भारत कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भी चला रहा है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “विश्व स्वास्थ्य दिवस दुनिया को स्वस्थ रखने के लिए दिन-रात काम करने वाले सभी लोगों के प्रति हमारी कृतज्ञता और सराहना करने का दिन है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में अनुसंधान और नवाचार को समर्थन देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का भी यह दिन है। ”

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles