28.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

सोनभद्र में धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या

सोनभद्र 30 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के रायपुर इलाके के वैनी गांव में सोते समय एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिवार वालों से सुबह उसका शव देखा । पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मौके पर पहुंचकर मृतक की मां से घटना के बारे में जानकारी ली। वैनी गांव निवासी राजू की शादी करीब 12 वर्ष पहले चितविंश्रामपुर गांव में हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। तीन माह पहले पत्नी से कुछ विवाद हुआ तो वह मायके में जाकर रहने लगी। राजू अपनी मां के साथ ही घर में रहता था। होली वाले दिन मां धनेसरी दूसरे कमरे में और राजू बाहर वाले कमरे में सो गया। आज सुबह जब उसकी मां उठी तो राजू को खून से लथपथ पड़ा देखा । राजू की गला रेतकर हत्या की गई है। किस हथियार से गला रेता गया है इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस छानबीन में जुटी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles