21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

पाकिस्तान के राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री कोरोना से संक्रमित

इस्लामाबाद 29 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। श्री अल्वी ने सोमवार को टि्वटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, “ मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। कोरोना से प्रभावित सभी लोगों पर ईश्वर की कृपा हो। मैंने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है, लेकिन इसकी दूसरी खुराक लेने के बाद ही एंटीबॉडी बनते हैं। मैं लोगों से लगातार एहतियात बरतने की अपील करता हूं।” इसके अलावा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री परवेज खट्टक भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। गौरतलब है कि चीन में बनी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles