19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

जाने माने कथा वाचक धर्म-गुरु मोरारी बापू ने लगवाया कोरोना का टीका

अहमदाबाद, 09 मार्च (वार्ता) जाने माने राम कथा वाचक और धर्म-गुरु मोरारी बापू ने आज अपने गृह राज्य गुजरात के अमरेली ज़िले के सावरकुंडला के एक अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया। मूल रूप से भावनगर ज़िले के महुआ तालुक़ा के निवासी 74 वर्षीय श्री बापू ने लल्लुभाई शेठ आरोग्य मंदिर में टीका लिया। देश दुनिया में लाखों श्रद्धालुओं के बीच खासे लोकप्रिय श्री बापू ने इस मौक़े पर सभी से निर्भिक हो कर टीका लेने और कोरोना महामारी को परास्त करने के राष्ट्रीय अभियान में शामिल होने की अपील भी की। ज्ञातव्य है कि गुजरात में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी आ रही है। पिछले 24 घंटे में 555 नए मामले सामने आए है और एक मौत दर्ज़ की गयी है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या और बढ़ कर 3200 के पार चली गयी है। इनमे से 40 से अधिक वेंटिलेटर यानी जीवन रक्षक प्रणाली पर है। अब तक राज्य में 15,01,253 लोग कोरोना टीके का पहला डोज़ और 3,57,654 दोनो डोज़ ले चुके हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles