19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः तेल के मुद्दे पर अड़ा विपक्ष, दूसरे दिन भी नहीं चली रास

नयी दिल्ली 09 मार्च (वार्ता) कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोतरी के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग को लेकर आज लगातार दूसरे दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया जिसके चलते दो बार के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी। विपक्ष के हंगामे के कारण मंगलवार को भी सदन में कोई विधायी कामकाज नहीं हो सका तथा कार्यवाही पहले बारह बजे , फिर दो बजे तक और बाद में दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी। विपक्ष के हंगामे के चलते सोमवार को भी कार्यवाही नहीं चल पायी थी। दो बजे जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई उप सभापति हरिवंश ने सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से सुलह एवं मध्यस्थता संशोधन विधेयक 2021 सदन में पेश करने को कहा। इस पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढोतरी के लोगों पर चौतरफा असर का मुद्दा उठाते हुए इस पर सदन में चर्चा कराने की मांग दोहरायी। श्री हरिवंश ने कहा कि वह बार बार कह चुके हैं कि सभापति की अनुमति के बिना इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कई सदस्यों ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया है तथा इसके अलावा विनियोग विधेयक तथा मंत्रालयों के कामकाज पर चर्चा के दौरान भी सदस्य अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभापति के निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया जा सकता इसलिए विपक्षी सदस्य कार्यवाही को चलने दें क्योंकि सदन में महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा होनी है जो एक अध्यादेश का स्थान लेगा।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles