20.5 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

अयोध्याः श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने घर-घर जाकतर एकत्रित की समर्पण राशि

दिल्ली, 28 फरवरी (बु.)। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को घर-घर संपर्क अभियान के तहत लोगों से मिलकर अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि के रूप में 25 लाख रुपये एकत्रित किए। इस दौरान मनोज तिवारी ने अपने संसदीय क्षेत्र स्थित नेशनल विक्टर, अर्वाचीन व लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रबंधकों व बुराड़ी में राम मंदिर के लिए सहयोग के रूप में समर्पण निधि प्राप्त की। इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि विश्व हिंदूू परिषद के आह्वान पर राम लला के पवित्र तीर्थ स्थान को विश्वस्तरीय बनाने के लिए भक्त दिल खोलकर सहयोग कर रहे हैं। देश-विदेश में करोड़ों राम भक्तों के सहयोग से जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा तो, भक्तजन अपने आराध्य का दर्शन करते ही गौरवान्वित हो उठेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बरसों टेंट के नीचे विराजमान रहे रामलला के दर्शन करने के लिए जब भी भक्त जाते हैं, तो उन्हें पुण्य की प्राप्ति तो होती है, लेकिन भगवान राम को टेंट में विराजमान देखकर उनका हृदय भी आहत होता था। अब वह दिन दूर नहीं जब राम लला अपने सही स्थान पर विराजेंगे। सांसद मनोज तिवारी ने समर्पण निधि में योगदान के लिए नेशनल विक्टर के मालिक वेद प्रकाश पांचाल, अर्वाचीन स्कूल के मालिक अरुण शर्मा व दीपक शर्मा और लिटिल फ्लावर स्कूल ग्रुप आफ स्कूल्स के मालिक राजेश दुआ सहित मुकेश यादव और चक्रेश अग्रवाल का आभार प्रकट किया। इस मौके पर भाजपा उत्तर पूर्वी जिले के महामंत्री डा. यूके चौधरी, पार्षद सचिन शर्मा, भाजपा नेता वीरेंद्र खंडेलवाल, संजीव उपाध्याय, हनी त्यागी, अजय चौहान, शिशुपाल चौहान व कपिल गोयल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles