21.4 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दल्लीः पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को रहे स्थिर

नयी दिल्ली 28 फरवरी (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी के बीच घरेलू बाजार में रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता रही। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। शनिवार को इन दोनों की कीमतों में क्रमशः 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल में कल नरमी रही। अगले सप्ताह ओपेक प्लस देशों की बैठक होने वाली है जिसमें तेल उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles