19.2 C
Muzaffarnagar
Saturday, March 7, 2026

लखनऊः सीबीआइ ने संभाली महंत नरेन्द्र गिरि की मौत की जांच

24 सितंबर, (बु.) अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की प्रयागराज में संदिग्ध मौत की जांच सीबीआइ ने संभाल ली है। महंत की मौत में कई पेंच देख प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बिना किसी विलम्ब के मामले की जांच सीबीआइ से कराने की संस्तुति कर दी थी। सीबीआई की टीम ने इसकी जांच संभालने के साथ ही अब अपनी टीम भी गठित कर दी है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की मौत की जांच सीबीआई ने संभाल ली है। इस टीम ने इस केस की जांच के लिए एक कमेठी भी गठित की है। टीम जल्द ही प्रयागराज आने के बाद इस केस की एफआइआर दर्ज करने के बाद जांच प्रारंभ कर देगी। महंत नरेन्द्र गिरि की प्रयागराज में संदिग्ध मौत के मामले में केन्द्र सरकार के नोटिफिकेशन जारी करने के बाद सीबीआई ने जांच के लिए विशेष टीम बनाई है। इसके साथ सीबीआई ने उत्तर प्रदेश पुलिस से अब तक की हुई जांच समेत सभी दस्तावेज मांगे हैं। इस जांच को लेकर लेकर सीबीआई निदेशक के नेतृत्व में जांच टीम की एक बैठक भी हुई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles