32.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, September 13, 2026

दिल्लीः अफगानिस्तान हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करेगा पीएम मोदी का विमान, पढ़िए पूरी खबर

दिल्ली, 22 सितंबर (बु.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय यात्रा पर बुधवार को अमेरिका रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के लिए नान-स्टाप उड़ान अफगानिस्तान के रास्ते से नहीं जाएगी। पीएम मोदी का विमान अफगानिस्तान के रास्ते से बचने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरेगा। इसको लेकर पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार, भारत ने प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की उड़ान के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के उपयोग के संबंध में पाकिस्तान से अनुमति मांगी थी जिसके लिए पाकिस्तान ने मंजूरी दे दी थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles