42.3 C
Muzaffarnagar
Tuesday, May 14, 2024

लखनऊः अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ, 25 सितंबर (बु.)।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। दरअसल उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे अखिलेश यादव के निशाने पर लगातार भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में लगभग रोज पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ गहन विमर्श करने के साथ दूसरे दल से आने वाले नेताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाने में व्यस्त अखिलेश यादव अब भाजपा पर हमला बोलने का कोई भी मौका नहीं गंवाते हैं। जिसके चलते अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर  शनिवार को भी एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा को हवा में उडऩे वाली पार्टी बताया है। भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा की भाजपा सरकार ने लम्बे समय से चली आ रही ओबीसी अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की गणना की मांग को ठुकरा कर साबित कर दिया है कि वो अन्य पिछड़ा वर्ग को गिनना नहीं चाहती है। इससे यह तो तय हो गया है कि भाजपा तो ओबीसी को जनसंख्या के अनुपात में उनका हक नहीं देना चाहती है। उन्होंने हका कि धन-बल की समर्थक भाजपा शुरू से ही सामाजिक न्याय की विरोधी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles