28 C
Muzaffarnagar
Sunday, September 13, 2026

बोम्मई बने कर्नाटक के 23वे मुख्यमंत्री

बसवराज बोम्मई ने आज सुबह 11 बजे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली.

गत दिनों बी एस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई को सीएम पद के लिए चुना गया था. बोम्मई ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. कर्नाटक राजभवन के ग्लास हाउस में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरुप्पा भी मौजूद रहे. इसके साथ ही बीजेपी के कई और बड़े केंद्रीय और राज्य के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. बसवराज बोम्मई अभी तक कर्नाटक के गृहमंत्री थे, जोकि अब मुख्यमंत्री बन गए हैं.

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles