28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में किया रविवार कर्फ्यू का ऐलान

लखनऊ, 16 अप्रैल (बु.)। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में आने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिदिन प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की समीक्षा कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ टीम-11 और फील्ड के अफसरों के साथ वर्चुअली बैठक कर रहे हैं। टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हर रविवार को कंपलीट लॉकडाउन का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अब सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को पूर्णतया बंदी रहेगी। इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार तथा दफ्तर बंद रहेंगे। इस दिन प्रदेश के सर्वाधिक संक्रमित जिलों में व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड की वर्तमान स्थिति पर लखनऊ में हजार बेड का नया हॉस्पिटल की बनाने का निर्देश दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles