24.7 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

बॉलीवुड पर भी कहर बनकर टूट रही कोरोना, कबीर सिंह की एक्ट्रेस निकिता दत्त पाई गईं कोविड पॉजिटिव

7 अप्रैल (बु.)। भारत में एक बार बार फिर से बढ़ते कोरोना के बढ़ते मामले देखने को मिल रहे हैं। महामारी की दूसरी लहर के बाद कई राज्यों में काफी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर भी कोविड-19 का कुप्रभाव बढ़ता जा रहा है। सैलिब्रिटी लगातार  इस महामारी के शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को अभिनेत्री कटरीना कैफ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। अब अभिनेत्री निकिता दत्ता भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। निकिता दत्ता ने फिल्म कबीर सिंह में जिया शर्मा का किरदार निभाया था। बता दें कि इससे पहले भी कई सेलेब्स को कोरोना ने अपना शिकार बनाया है। अभी हाल ही में अक्षय कुमार ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्हें सेंट्रल मुंबई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इसकी जानकारी अक्षय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। अक्षय ने लिखा था- आपकी दुआओं का असर दिख रहा है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं लेकिन कुछ मेडिकल कारणों से मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। जल्द घर लौटूंगा। ध्यान रखें।’भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल के बाद अब कटरीना कैफ भी कोरोना से संक्रमित हो गईं हैं।

 

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles