24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

उत्तराखंडः तीरथ सिंह रावत ने रेलवे से की 11 से 14 अप्रैल तक उत्तराखंड में ट्रेन ना चलाने की अपील

उत्तराखंड, 7 अप्रैल (बु.)। कोरोना वायरस के चलते बेकाबू हुए संक्रमण को लेकर पूरा देश हलकान है. संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए केंद्र के साथ ही प्रदेश सरकारें भी तरह-तरह के उपाय कर रही हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड प्रदेश की तीरथ सिंह रावत की सरकार ने इंडियन रेलवे से विशेष आग्रह किया है. प्रदेश सरकार ने रेलवे से 11 से 14 अप्रैल तक उत्‍तराखंड के लिए ट्रेन न चलाने की अपील की है. प्रदेश सरकार ने बेकाबू होते कोरोना संक्रमण और महाकुंभ को लेकर यह आग्रह किया है. फिलहाल दिल्‍ली से उत्‍तराखंड के हरिद्वार के लिए कुल 21 ट्रेनें चल रही हैं. इनसे बड़ी तादाद में लोग प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं। बता दें कि मंगलवार को सीएम तीरथ सिंह रावत ने अपने हरिद्वार महाकुंभ दौरे के दौरान कहा कि यह महाकुंभ भव्य और दिव्य होगा. इस महाकुंभ के लिए देश और दुनिया की श्रद्धालु खुले दिल से आमंत्रित हैं. कोरोना गाइडलाइन को फॉलो करते हुए श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर सकते हैं. इस दौरान सीएम तीरथ ने गंगा सभा द्वारा आयोजित महाकुंभ आरती में भी हिस्सा लिया था

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles