24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

बंगाल में सुबह 9:30 बजे तक 15:85 प्रतिशत मतदान

कोलकाता, 10 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल के पांच जिलों की 44 सीटों पर शनिवार को हो रहे चौथे चरण के मतदान में सुबह 9:30 बजे तक 15.85 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं है, शाम 6.30 बजे तक मतदान जारी रहेगा। आज हो रहे चौथे चरण के मतदान के लिए सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाताओं से बाहर निकलने और भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है। इस बीच कूचबिहार जिले के सितलकुची में मतदान केन्द्र पर लाईन में खड़े एक मतदाता की गोलीबारी में मौत हो गई। मृतक की पहचान आनंद बर्मन (18) के रूप हुई है। अभी गोली चलाने वाले के बारे में पता नहीं चल सका है। उत्तर हावड़ा निर्वाचन क्षेत्र में बम फेंके जाने की सूचना मिली है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कासबा से उम्मीदवार इंद्रनील खान को कथित तौर पर घेरने और बूथ में प्रवेश करने से रोक दिया गया। खान ने यह भी दावा किया कि भाजपा समर्थकों के घरों में तोड़फोड़ की गई और पार्टी के लोगों को धमकी दी गई है। श्री खान की शिकायत के बाद तृणमूल कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles