24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः राहुल गांधी ने मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम पर कसा तंज

नयी दिल्ली 08 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छात्रों के लिए ,‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम पर तंज कसते हुए आज कहा कि आसमान छूते ईंधन के दाम के बीच गाड़ी में तेल भरना भी किसी परिक्षा से कम नहीं है इसलिए श्री मोदी को लोगों की ढीली होती जेब को देखते हुए ‘खर्चा पे चर्चा’ करनी चाहिए।
श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा, “केंद्र सरकार की टैक्स वसूली के कारण गाड़ी में तेल भराना किसी इम्तहान से कम नहीं, फिर प्रधानमंत्री इस पर चर्चा क्यूँ नहीं करते। खर्चा पे भी हो चर्चा।” कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी महंगाई को लेकर सरकार पर हमला किया और कहा, “तिहत्तर साल में सबसे महँगी और ज़ालिम सरकार, हर रोज़ किसान पर करती नया वार। जो कभी नहीं हुआ, वो जुल्म कर दिखाया। मोदी सरकार ने 700 रुपये डीएपी खाद बढ़ाया जिससे 1200 का 50 किलो का डीएपी 1900 रुपये के पार चला गया। मोदी जी पहले ही खेती की लागत 15,000 रुपये प्रति हेक्टेयर बढ़ा चुके हैं। सब याद रखा जाएगा ।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles