24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बाबू जगजीवन राम को किया नमन

नयी दिल्ली 05 अप्रैल (वार्ता) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को नमन करते हुए कहा है कि उन्होंने जीवन भर वंचितों के उद्धार के प्रयास किए। श्री नायडू ने बाबू जगजीवन राम की जयंती पर जारी एक संदेश में कहा कि वह दूर दृष्टि वाले नेता थे और उन्होंने विभिन्न पदों पर राष्ट्र की सेवा की। उपराष्ट्रपति ने कहा, “मैं देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री, वरिष्ठ राजनेता, स्वाधीनता सेनानी बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उनके कृतित्व और स्मृति को सादर प्रणाम करता हूं। एक कुशल प्रशासक और राजनेता के रूप में आपकी उपलब्धियों ने समाज के दुर्बल वर्गों को भी प्रेरणा दी।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles