29.6 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

दिलशाद गार्डेन में एक फ़ैक्ट्री में लगी भीषण आग

नयी दिल्ली 08 अप्रैल (वार्ता) पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आज यहां बताया कि आग लगने की सूचना सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत दमकल की गाड़ियों को मौक़े पर भेजा गया। दमकल की 17 गाड़ियाँ मौक़े पर आग बुझाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि इमारत की चौथी मंजिल पर आग लगी जिसके अंदर गत्ता भरा हुआ है। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चला है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles