24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

जालौर जिले में कार एवं ट्रक के टकराने पर पांच लोगों की मौत

जयपुर 04 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में जालौर जिले के सांचौर के पास आज सुबह हुए कार एवं ट्रक के टकराने पर दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सांचौर के ये लोग जोधपुर से अपने घर सांचौर जा रहे थे कि घर पहुंचने से कुछ किलोमीटर पहले उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसेे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की मृत्यु अस्पताल ले जाने के बाद हुई। मृृतकों की पहचान सांचौर के दिनेश (25) उसका भाई भजनलाल (22), मां शांति देवी एवं दिनेश की बहन के बच्चे जसराज (12) एवं हथिसा (05) के रुप की गई हैं।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles