22.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

छत्तीसगढ़ में शहीद जवानों को वेंकैया ने दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली 04 अप्रैल (वार्ता) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है। श्री नायडू ने रविवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि वह हमले में घायल जवानों के शीघ्र ठीक होने की कामना करते हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा, “मैं छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में शहीद हुए सुरक्षा बलों के जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा अभियान में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं जवानों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles