24.7 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 08 अप्रैल)

नयी दिल्ली 07 अप्रैल (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
1801..रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में 128 यहूदियों की मौत।
1831..प्रसिद्व समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड पहुंचे।
1857..1857 विद्रोह के सिपाही मंगल पांडे को फांसी दी गई।
1894..प्रसिद्व बंगला कवि और वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चन्द्र चटर्जी का कलकत्ता ‘अब कोलकाता’ में निधन।
1912..नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़त के बाद इसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मौत।
1929..भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंके।
1947..अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड का 83 वर्ष की उम्र में निधन।
1950.. भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता। यह समझौता दोनों देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने और भविष्य में दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावनाओं को ख़त्म करने के मकसद से किया गया था।
1961..ब्रिटिश जहाज दारा का फारस की खाड़ी में गिरने से 236 लोगों की मौत।
1965.. भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू। इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
1973..स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन। इन्हें 20वीं शताब्दी का संभवत: सबसे प्रभावी चित्रकार माना जाता है।
2013..सूडान के दारफुर में जनजातीय हिंसा में 163 लोगों की मौत और 50 हजार लोग विस्थापित।
2013..ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मारग्रेट थेचर का निधन।
2015.. भारतीय पत्रकार तथा मशहूर लेखक जयकांतन का निधन।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles