21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

सचिन तेंदुलकर निकले कोरोना संक्रमित

मुंबई, 27 मार्च (वार्ता) भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। हाल ही में रायपुर में रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज खेल कर लौटने के बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था और शनिवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सचिन ने आज ट्वीट किया, “मैं आज मामूली लक्षणों के बाद कोरोना संक्रमित पाया गया हूँ और फिलहाल हाेम आइसोलेशन में हूं। मैंने खुद कोरोना परीक्षण कराया और कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए डॉक्टरों द्वारा बताई गई सभी सावधानियां बरत रहा हूं। घर के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं उन सभी स्वास्थ्य पेशेवरों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो देश भर में मेरा और अन्य लोगों का सहयोग कर रहे हैं।” उल्लेखनीय है कि देश में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है। राज्य की राजधानी मुंबई में हालात बेहद खराब हैं, जहां सचिन को आवास भी है। मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 5513 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल मामले 3,85,628 तक पहुंच गई है, जबकि अभी तक इस महामारी से 11,629 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles