28.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

असम में दोपहर 1 बजे तक हुआ 37.06 फीसदी मतदान

असम, 27 मार्च (बु.)। असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। चुनाव में कई प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा की 47 सीटों पर पहले चरण में मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक 37.06 फीसदी वोटिंग हुई। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों से रिकॉर्ड मतदान की अपील की। बता दें कि असम के 12 जिलों की 47 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं पहले चरण में अधिकतर सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा-एजीपी गठबंधन, कांग्रेस नीत विपक्षी महागठबंधन और नवगठित असम जातीय परिषद (एजेपी) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। असम में पहले चरण के मतदान में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, विधानसभा अध्यक्ष हीरेन्द्रनाथ गोस्वामी और असम की प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा के भाग्य का फैसला होगा। इसके अलावा सत्तारूढ़ भाजपा और असम गण परिषद के कई मंत्रियों की भी किस्मत भी पहले चरण के मतदान के साथ ईवीएम में कैद हो जाएगी।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles