19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

लखनऊः यूपी विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने के दौरान नही पहुंचे सपा के राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ, 05 फरवरी (बु.)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नवनिर्वाचित सदस्यों ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को कार्यकारी सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने विधान भवन के तिलक हॉल में उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के सभी दस सदस्यों ने शपथ ली, लेकिन समाजवादी पार्टी के सदस्य राजेन्द्र चौधरी शपथ लेने नहीं पहुंचे। हाल ही में विधान परिषद में 12 सदस्य नवनिर्वाचित हुए हैं, जिनमें कुंवर मानवेंद्र सिंह समेत भाजपा के 10 और सपा के दो सदस्य शामिल हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों में भाजपा की तरफ से सबसे पहले उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, लक्ष्मण आचार्य, महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अश्विनी त्यागी, सुरेंद्र चौधरी, धर्मवीर प्रजापति, अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान सपा के सदस्य व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के अलावा भाजपा के सलिल विश्नोई शपथ लेने नहीं पहुंचे। हालांकि बाद में भाजपा के सलिल विश्नोई को सभापति कक्ष में शपथ दिलाई गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles