19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मुजफ्फरनगरः जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया जनप्रतिनिधियों के साथ ईवीएम मशीनों का औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर, 03 फरवरी (बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर में नगर के कई स्थानों पर चुनाव समाप्त होने के बाद से ही ईवीएम मशीनें शील्ड गोदामों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में रखी हुई है जहां समय-समय पर ईवीएम मशीनों का जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जिला प्रशासन औचक निरीक्षण करता है वहीं इसी कड़ी में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव ओर एडीएम प्रसासन अमित कुमार ने जनपद के राजनीतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कुकड़ा मंडी क्षेत्र मैं गोदामो की शील खुलवाकर गोदाम में रखी हुई ईवीएम मशीनों का निरीक्षण किया गया राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को एडीएम प्रसासन अमित कुमार ने ईवीएम मशीनों की पूर्ण जानकारी दी और बताया कि जनपद में 2005 से जो चुनाव हुए हैं उन मशीनों को अब वापस उन्ही ईवीएम मशीन कंपनियों के पास वापस भिजवाया जाएगा कुछ ईवीएम मशीनें न्यायालय के दिशानिर्देशों के अनुसार गोदामों में ही शील्ड रहेंगी बाकी मशीनों को जांच पूरी होने के बाद अब वापिस भिजवाया जा रहा है इसीलिये ईवीएम निरीक्षण के लिए राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को निरीक्षण करने के लिए बुलाया गया था वही राजनीतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सभी कुछ ठीक ठाक है सभी मशीनें शील बक्से में रखी गई है कई किसी भी तरह की कोई भी त्रुटि नहीं मिली है ईवीएम निरीक्षण करने में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एसएसपी अभिषेक यादव एडीएम प्रसासन अमित कुमार चुनाव अधिकारी संजीव कुमार बीजेपी पार्टी के जितेंद्र कुच्छल समाजवादी पार्टी से जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल (पटाखा) बसपा से श्याम लाल प्रजापति व अन्य दलों के नेता मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles