मुजफ्फरनगर, 02 फरवरी (बु.)। नगर के आनन्दपुरी निवासी अक्षय गुप्ता का इंडिया बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। आपको बता दें कि अक्सर गुप्ता के द्वारा 1 मिनट 17 सेकंड में 460 वर्ड्स गाए गए हैं। जिसके चलते उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। जिसका सर्टिफिकेट उन्हें मिला है मामले की जानकारी होने पर आनंदपुरी स्थित उनके आवास पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया वहीं इस अवसर पर उनके परिवार में खासी खुशी का माहौल है।



