19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः राकेश टिकैत ने ठुकराया पीएम मोदी का प्रस्ताव, दिया नया नारा

दिल्ली, 02 फरवरी (बु.)। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों का मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर पर धरना-प्रदर्शन के दौरान नया नारा दिया है- ‘कानून वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं’। दरअसल, यूपी गेट पर 28 नवंबर से चल रहे कृषि कानून विरोधी आंदोलन में सोमवार को आंदोलनकारियों की भारी भीड़ रही। इस मौके पर राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 18 माह कृषि कानून स्थगित करने वाले प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। राकेश टिकैत ने कहा है कि तीनों कानून वापस हो और एमएसपी की की गारंटी मिले तभी किसान उठेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अक्टूबर तक भी खत्म नहीं होगा।इस बीच मंगलवार को शिवसेना के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने यूपी गेट पहुंचकर राकेश टिकैत से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि वह भीड़ ज्यादा होने के चलते मंच पर नहीं जा सके। इससे पहले पहुंचे कई नेताओं ने मंच साझा किया है और अपनी बात रखी है। वहीं, इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा कि अगर विपक्ष हमारा समर्थन करने के लिए आ रहा है तो कोई समस्या नहीं है, लेकिन इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। अगर नेता आते हैं तो हम कुछ नहीं कर सकते। आंदोलन को किसानों द्वारा अवरुद्ध नहीं किया गया है, यह पुलिस बैरिकेडिंग के कारण है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles